Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

तबादलों को लेकर शिक्षकों की उम्मीदें बढ़ीं, तीन हजार से अधिक शिक्षक कर चुके हैं आवेदन

देहरादून:- प्रदेश में शिक्षा विभाग में धारा-27 के तहत तबादलों को लेकर शिक्षकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। स्थानांतरण का लाभ पाने के लिए अब तक तीन हजार से अधिक शिक्षक आवेदन कर चुके हैं। विभाग में आवेदनों और उनके साथ लगाए गए दस्तावेजों की जांच का काम चल रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद सभी आवेदन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने रखे जाएंगे, जहां तबादलों पर अंतिम निर्णय की दिशा तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, प्रवक्ता संवर्ग में तबादलों के लिए कुल 309 आवेदन मिले हैं। इनमें सामान्य संवर्ग के 284 और महिला संवर्ग के 25 आवेदन शामिल हैं। वहीं, सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में गढ़वाल मंडल से 842 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें 766 सामान्य संवर्ग और 76 महिला संवर्ग के आवेदन हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कोटाबाग के दूरस्थ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों और बुजुर्गों से की मुलाकात, उनकी समस्या और सुझावों को गंभीरता से सुना, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया
Ad

कुमाऊं मंडल में तबादलों को लेकर शिक्षकों की संख्या और अधिक है। यहां एलटी संवर्ग के 1116 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इनमें सामान्य संवर्ग के 1007 और महिला संवर्ग की 109 शिक्षिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग में भी एक हजार से अधिक शिक्षकों ने धारा-27 के तहत तबादले की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गंभीर बीमार शिक्षकों को राहत देने की मांग

तबादलों की प्रक्रिया के बीच शिक्षक संगठनों ने गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को राहत देने की मांग उठाई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली का कहना है कि कई शिक्षक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को धारा-27 के तहत तबादलों का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें उपचार और पारिवारिक परिस्थितियों के लिहाज से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

चार-पांच साल से इंतजार, अब सूची जारी करने का दबाव

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि शिक्षा विभाग पिछले चार से पांच वर्षों से धारा-27 के तहत शिक्षकों से आवेदन तो मांग रहा है, लेकिन तबादले नहीं हो पा रहे हैं। अब चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना के बीच शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने शासन से मांग की कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही तबादला सूची जारी की जाए, ताकि लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉