Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भवाली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल बुधवार को, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगें सेवायें

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  कल बुधवार को भवाली में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर राम मूर्ति स्मारक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज के सौजन्य से लगाया जा रहा है, शिविर नगर पालिका मैदान में लगाया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, नेत्र रोग, कान, नाक, गला, चर्म रोग सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण संबंधी रोगों के लिए भी विशेष परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजक भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रकाश आर्य ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे सांस्कृतिक मंच में किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। बताया कि शिविर में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी परामर्श व प्रारंभिक जांचें निःशुल्क होने के साथ ही आयुष्मान कार्ड का भी लाभ दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉