Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के गाँव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा राज्य के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- उत्तराखंड के शहरी विकास और जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के विभिन्न गाँव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यों को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

धारी ब्लॉक के धानाचुली, मानाघेर, तल्ली दिनी, चौरलेख, पहाड़पानी, धानारौली, जलना नीलपहाडी आदि गाँवो के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व स्थानीय जनता ने स्वागत किया गया। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कहा आज हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हो गया है, किसानो के आड़्, सेव, पुलम, नासपाती, मटर ख़त्म हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

अधिकारियों को किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर बीमा कम्पनी से किसानों को बीमा देने को कहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनकी बदौलत दोबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताये गये विश्वास पर खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगे साथ ही मोदी सरकार और धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉