Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार दीपक मनराल की भाभी लता मनराल का असामयिक निधन

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा/हल्द्वानी। वरिष्ठ पत्रकार दीपक मनराल की भाभी लता मनराल का असामयिक निधन हो गया है। 49 वर्षीया लता मनराल ने गत शुक्रवार रात बरेली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले 4 साल से असाध्य रोग कैंसर से जूझ रही थीं। स्व. लता मनराल के बड़े भाई दीपक कार्की अल्मोड़ा के जाखनदेवी में निवास करते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे चित्रशिला घाट हल्द्वानी में किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि विदेश में नौकरी कर रहे दीपक के बड़े भाई मनीष मनराल की पत्नी लता मनराल पिछले वर्षों से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका तब से दिल्ली में लगातार उपचार चल रहा था। चंद रोज पूर्व उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान लता मनराल ने शुक्रवार रात्रि दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे एक पुत्र सम्राट मनराल, पति मनीष मनराल समेत भरे-पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गई। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बरेली से हल्द्वानी लाया गया है और आज शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनका चित्रशिला घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया, मालूम हो कि मनीष मनराल मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के सैंणमानुर के मूल निवासी हैं उनका अल्मोड़ा व फरीदाबाद में भी अपना घर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी
Ad

इधर पत्रकार दीपक मनराल की भाभी के असामयिक निधन की भनक लगते ही कई पत्रकारों में शोक की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत, चन्दन नेगी, नवीन उपाध्याय, शिवेंद्र गोस्वामी, राजेश शर्मा, हिमांशु लटवाल, हर्षवर्धन पाण्डे, जगदीश जोशी, रमेश जोशी, राजेंद्र धानक, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर द्विवेदी, डीके जोशी, संतोष बिष्ट, डीके कांडपाल, सुरेश तिवारी, पीसी तिवारी, अशोक पांडे, रमेश जड़ौत, दीपक पाठक, विकास जाटव आदि कई पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा का अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। सीएनई परिवार भी दीपक मनराल की भाभी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है। मालूम हो कि मनीष इधर हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्वतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, गुरमीत सिंह, आनंद बत्रा, डॉक्टर मदन मोहन पाठक, अजय उप्रेती, योगेश पाण्डे, सुरेंद्र मौर्य, डॉक्टर दिनेश जोशी, डॉक्टर जे सी पंत समेत कई ने गहरा दुःख जताते हुए मृतका के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में पद स्थापना समारोह का आयोजन, 16 छात्र पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता और जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक पालन करने की ली शपथ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉