Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऋषिकेश एम्स में स्टाफ नर्स में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रूपये ठगने वाले दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन फरवरी को पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी  कि साल 2018 में जावेद निवासी बिहार और उसके साथी कन्हैया भगत सिह निवासी पूर्णिमा बिहार ने उनकी बेटी को एम्स ऋषिकेश में स्टाफ नर्स के रुप में भर्ती कराने के नाम 6 लाख 25 हजार की ठगी की। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

पुलिस ने किया आरोपियों बिहार से अरेस्ट
तहरीर मिलने के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी ने आरोपियों को गिरफ़्तारी के लिए टीम का गठन किया. पुलिस ने आरोपी जावेद, राजकुमार सिंह को दबिश देकर बिहार से अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। उक्त मामले में पुलिस अन्य आरोपी कन्हैया को पूर्व में ही झारखंड से अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉