Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में एक और कफ सीरप को किया प्रतिबंधित, आदेशों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में एक और कफ सिरप ‘रेस्पिफ्रेश टीआर’ को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुजरात में बने इस सिरप का सैंपल कई राज्यों की जांच में फेल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में एहतियात के तौर पर इस सिरप पर भी रोक लगा दी। इस बीच, ड्रग डिपार्टमेंट ने प्रतिबंधित दवाओं पर सख्ती से अमल के लिए अभियान छेड़ दिया है। उक्त सिरप के साथ ही पूर्व में प्रतिबंधित की गई सभी दवाओं का स्टॉक, दुकानों से हटवाया जा रहा है। डॉक्टरों से भी प्रतिबंधित सिरप नहीं लिखने को कहा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

निदेशालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि गुजरात में ब्रोमहेक्सिन, टर्क्युटालिन व ग्वाइफेनेसिन सॉल्ट से तैयार कफ सिरप पर उत्तराखंड में रोक लगा दी गई है। इस सिरप को लेकर दूसरे राज्यों में शिकायतें आई जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उक्त दवा पर रोक का कदम उठाया गया। सीरपों पर प्रतिबंधित के आदेशों के संबंध में डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी ने सीनियर ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्ती के आदेश दे दिए हैं। सभी से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न हो। ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉