Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भुजियाघाट में स्कूटी समेत बहे दो युवकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, सीओ नितिन लोहनी ने अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बरसात के
चलते हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर भुजियाघाट के रपटे में अचानक आए पानी के तेज बहाव में दो युवक स्कूटी सहित बह गए, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को तलाश किया और अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को देर शाम नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे दो युवक तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी सहित बह गए। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौके पर एसडीआरएफ, फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी। अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

दोनों युवकों की पहचान अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल तथा अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉