Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: ऑल्टो और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड बेलबाबा के पास देर रात करीब 3:30 बजे  दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। रुद्रपुर की ओर से आ रही ऑल्टो कार और सामने से आ रही स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत में ऑल्टो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मृतकों की पहचान हाफ़िज़ साजिद, अफसरी और शाहजहां के रूप में हुई है। वहीं, ज़ाहिद और मुस्कान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक और घायल हल्द्वानी के लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और अचानक सामने से आई स्कॉर्पियो के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉