Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जानवरों की बीमारी “लंपी त्वचा रोग” के बचाव के लिए जन जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन, बीमारियों और उनके लक्षणों एवं बचाव के लिए दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ रामनगर:-  आज पशुपालन विभाग नैनीताल द्वारा बहुउद्देशीय शिविर के अंतर्गत एल.एस.डी.  (लंपी त्वचा रोग) से बचाव के लिए विकासखंड रामनगर में जन जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर में माननीय विधायक रामनगर एवं ब्लॉक प्रमुख रामनगर ने टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप जिलाधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुपालन विभाग की टीम का पूरा सहयोग करें ताकि टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके। आयोजित शिविर के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रामनगर ने सभी पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अवगत कराया कि पूरे क्षेत्र में पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए टीम बनाकर एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों की सुविधा और जागरूकता के लिए बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के बारे मे जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हथियारों से लैस हमलावरों ने घर पर धावा बोलकर की फायरिंग, 35 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरणः

ADVERTISEMENTS Ad

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाई जा रही टीम से अपने सभी पशुओं का समय पर मुफ्त या निर्धारित टीका जरूर लगवाएं। साफ-सफाई का ध्यानः पशुशाला (गोशाला) को हमेशा साफ और सूखा रखें। वहां नियमित रूप से चूने या कीटाणुनाशक का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 12.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पशुओं को दें सुलभ और स्वच्छ आहारः

पशुओं को साफ पानी और पौष्टिक चारा दें। बीमार पशु का दाना-पानी स्वस्थ पशुओं से अलग कर दें। पशुपालको अवगत कराया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण अभियान में विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का सर्वे और टीकाकरण कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉