Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-   हल्द्वानी की ओर आ रही कार कोसी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार आनंद सिंह (62) की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र देवेंद्र रावत और चालक दिनेश सिंह घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे वाहन संख्या यूके-01- टीए-4465 कोसी स्थित मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

हादसे के बाद चालक ने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। आनंद सिंह को बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

हादसे में देवेंद्र रावत को हल्की चोटें आई हैं, जबकि आनंद सिंह को गंभीर चोट लगी थी। बताया गया कि सभी लोग शीतलाखेत के भांकुड़ गांव से जागर में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉