Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में युवक की गोली लगने से मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  शुक्रवार देर रात कैंची धाम क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। किरौला रेस्टोरेंट में रात करीब दो बजे बेतालघाट निवासी 39 वर्षीय आनंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की जानकारी मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मृतक को गोली लगने की सूचना देर रात मिली थी। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

पुलिस के अनुसार, जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी कारण से गोली चली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉