Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

हादसा: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय टीटी का पैर फिसला, गंभीर रूप से घायल, एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय ड्यूटी पर तैनात टीटी सरीन कुमार का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गए। ट्रेन की गति बढ़ने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, स्टेशन मास्टर ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया और रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

गंभीर रूप से घायल टीटी को एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दुर्घटना में उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनका एक पैर काटने का निर्णय लिया, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। इस घटना के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ऋषिकेश जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरी गोस्वामी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायल टीटी को अस्पताल भेजा गया और अब उनका इलाज चल रहा है। रेलवे अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें क्या  लापरवाही थी। यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि एक ऑन-ड्यूटी कर्मचारी इस तरह की दुर्घटना का शिकार हो गया। रेलवे प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉