Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कार्बेट टाइगर रिजर्व में ध्वनि प्रदूषण फैलाना पड़ेगा भारी: साइलेंट जोन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अपनी रोमांचक जंगल सफारी और वन्यजीवों के नजदीकी दीदार के लिए जाना जाता है। सालभर यहां देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन अब साइलेंट जोन में तेज आवाज में डीजे बजाना रिजॉर्ट संचालकों को भारी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि साइलेंट जोन में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर पार्क प्रशासन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे और एसडीएम प्रमोद कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में साइलेंट जोन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण बेहद आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसाती गधेरे को पार करते समय स्कूटी सवार दो युवक बहे, एक की मौत, दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया पहुंचा
Ad

तेज संगीत वन्यजीवों के लिए बन सकता है तनाव और असुरक्षा का कारण

ADVERTISEMENTS Ad

विशेषज्ञों के अनुसार तेज डीजे और लाउड म्यूजिक वन्यजीवों के व्यवहार और दिनचर्या पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। खासकर रात के समय होने वाला शोर जंगली जानवरों के लिए तनाव और असुरक्षा का कारण बन सकता है।

पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने कहा कि पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से निगरानी बढ़ाई जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के 23वें दिन एमबीपीजी कॉलेज में स्रोत पर कचरा पृथक्करण एवं 3R पर कार्यशाला आयोजित, एनएसएस विद्यार्थियों को दिया गया संदेश

नियम तोड़े तो होगा जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण

प्रशासन ने सभी रिजॉर्ट संचालकों को सख्त चेतावनी जारी की है। यदि साइलेंट जोन में ऊंची आवाज में डीजे बजाते पाया गया तो जुर्माना, लाइसेंस निरस्तीकरण या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे साइलेंट जोन की मर्यादा बनाए रखें और प्रकृति की शांति भंग करने से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉