Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में एक साथ जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 108 लोग पकड़े गए। इनमें भाजपा से जुड़ी एक नेत्री का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में देहरादून से पहुंची बिजली विजिलेंस की टीम ने भी हिस्सा लिया। संयुक्त टीमों ने बिजली कनेक्शनों की जांच की और कथित तौर पर बिजली चोरी के मामले पकड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपीसीएल की ओर से पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉