Medical
उत्तराखण्ड

हूटर का शोर मचाने वाले वाहन को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो चलाते हुए हूटर का शोर मचाने वाले चालक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर ही हूटर उतरवाकर वाहन सीज किया है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के जनपद पुलिस को निर्देश दिये गये है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

शुक्रवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के द्वारा पुलिस बल के साथ भतरौजखान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक वाहन संख्या- यूपी 14-एफवाई -5581 स्कॉर्पियो में सवार युवकों द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाकर हूटर बजाते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा था, थानाध्यक्ष द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन में लगे अनाधिकृत हूटर को निकलवाकर वाहन को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉