Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

गंगा सभा के नाम पर फर्जी कूपन बनाकर श्रद्धालुओं से हो रही ठगी, प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- गंगा सभा के नाम पर फर्जी कूपन बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंगा सभा कार्यालय अधीक्षक की तहरीर पर एक प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गंगा सभा के कार्यालय अधीक्षक ललित कुमार निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार ने शिकायत देकर बताया कि गंगा सभा हरकी पौड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था है। सभा को श्रद्धालु हरकी पौड़ी के प्रबंध के लिए अपनी इच्छा दान देना चाहते हैं तो उनसे दान की राशि प्राप्त कर रसीद व कूपन दिया जाता है। इस कार्य में कुछ स्वयंसेवक प्रचारक के रूप में कार्य करते हैं। यहां अमित गिरी निवासी गोसाईं गली भीमगोड़ा भी पिछले कुछ वर्षों से प्रचारक के रूप में कार्य करता आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad

गंगा सभा अपने प्रचारकों को विधिवत रूप से रसीद व कूपन कार्यालय से जारी करती है। इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाता है। जानकारी मिली कि अमित गिरि संस्था के कुछ फर्जी कूपन तैयार कराए हैं। एक फरवरी को जब जांच की गई तो अमित गिरी के पास संस्था के फर्जी कूपन मिले। उसने संस्था के फर्जी कूपन तैयार कर श्रद्धालुओं से पैसे ठगे जा रहे हैं।  कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों के दृष्टिगत हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान, खाद्य पदार्थों के लिये नमूने
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉