Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सरकारी कार्यालयों पर अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम ने एसओपी तैयार करने के दिए निर्देश, कहा सरकार कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम से भेंट की। उन्होंने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी कार्मिकों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव से फोन पर वार्ता कर अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के साथ एसओपी तैयार करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और इस प्रकार की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने देहरादून के एसएसपी को शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

बैठक में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉