Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नाबालिग का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

राजधानी देहरादून से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार किया है। 
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, 16 सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।
आखिरकार, गोंडा जिले के करनल गंग थाना क्षेत्र के ददन निवासी लाले मऊ पूर्वा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉