Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम की 20 अप्रैल तक होगी घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर/देहरादून:-  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं इसी महीने 20 मार्च को समाप्त हो रही हैं। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर परिणाम तय समय में जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

परिषद की ओर से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए प्रदेशभर में 39 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 29 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की है, ताकि कॉपियों के मूल्यांकन में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थीं। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परिणाम घोषित कर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉