Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते दो परिवारों में विवाद, पड़ोसी ने कर दी कारोबारी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- स्कूल में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया, आगे बढ़कर यह विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। सुभाषनगर क्षेत्र में एक कारोबारी अजय माहेश्वरी (46) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामले में नाबालिग और उसके माता-पिता समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अजय माहेश्वरी और अमित शर्मा पड़ोसी हैं। अमित शर्मा एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात है जबकि अजय माहेश्वरी कारोबारी थे। दोनों के बेटे एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं। दो दिन पहले अमित शर्मा की पत्नी के बारे में कक्षा में कुछ बच्चों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं किसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया था जिस पर टिप्पणी की जा रही थी।
साथी इस बात पर अमित के बेटे का मजाक उड़ा रहे थे, जिससे वह दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने बेटे से बात की, तो मामले का पता चला। अमित शर्मा को शक हुआ कि पड़ोसी अजय के बेटे का भी इसमें हाथ है। जिससे अमित शर्मा अपनी पत्नी दीपा व बेटे के साथ पड़ोसी के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। बाहर आए अजय माहेश्वरी, उनकी पत्नी और बेटे ने इसका विरोध किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन अमित ने अजय का गला अपनी बाजू में दबा लिया। उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक अजय नीचे नहीं गिर गए। इसके बाद वह पत्नी और बेटे के साथ वहां से भाग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

बदहवास परिजन अजय माहेश्वरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत और कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अजय माहेश्वरी के बेटे की तहरीर पर अमित शर्मा, उसकी पत्नी दीपा और नाबालिग बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉