Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पैरोल-अंतरिम जमानत पर छोड़े गए अभियुक्तों से शीघ्र सरेंडर कराने के एसपी क्राइम ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एसपी क्राइम ने ऑनलाइन गोष्ठी के दौरान अफसरों को कोरोना के दौरान न्यायालय के आदेश पर पैरोल-अंतरिम जमानत पर छोड़े गए अभियुक्तों से शीघ्र सरेंडर कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वाहनों की ओवरलोडिंग पर हुई सुस्त और अपेक्षित कार्रवाई न होने पर भी उन्होंने का नाराजगी जताई। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बुधवार को सीओ, कोतवाल, एसओ, यातायात, सीपीयू प्रभारी और एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

एसपी ने निर्देश दिए कि वारंटी की शत प्रतिशत तामिली सुनिश्चित की जाए। गैर जमानतीय वारंटों में गिरफ्तारी हो। वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले में हल्द्वानी, रामनगर, मुखानी, कालाढूंगी व लालकुआं क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं काफी घटित हुई हैं। इनके रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएं एसडीपीएस के मामले में पिछले वर्ष की तुलना में कार्रवाई कमजोर होने की बात कही। उन्होंने प्रभारी एंटी ड्रग टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की धरपकड़ में तेजी लाने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉