Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचकर घायलों से करेंगे मुलाकात, दिल्ली के सारे कार्यक्रम किये स्थगित

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। जनपद की सल्ट तहसील के कूपी मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण बस हादसा हो गया। सुबह सुबह हुए दर्दनाक बस 42 सीटर थी, जिसमें काफी लोग सवार थे। गाड़ी से कुछ लोग नीचे छिटक कर नीचे गिरे, जिन्होंने ये जानकारी दूसरों तक पहुंचाई।
गोलिखाल क्षेत्र से रामनगर जा रही गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन की बस संख्या बस नंबर यूके 12 पीए -0061, कूपी क्षेत्र के पास सुबह करीब 8 बजे खाई में गिर गई।
सल्ट बस हादसे में अब तक कुल मृतकों की संख्या 36 हो चुकी है, जिसमें 28 लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी है, जबकि आठ लोगों की मौत रामनगर अस्पताल में हुई। वही इस हाथ से में चार लोगों को रेफर किया गया जिसमें तीन लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश वह एक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है। वही पांच लोगों का इलाज देवायल तथा 15 लोगों का इलाज रामनगर जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
वहीं अल्मोड़ा के सल्ट में हुए बस हादसे के बाद सीएम धामी ने दिल्ली के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वह तीन बजकर बीस मिनट पर रामनगर पहुंचेंगे। जहां वह घायलों के अलावा मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन बजे पंतनगर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रामनगर जाएंगे। जहां वह‌ अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलेंगे। इसके अलावा वह मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर ढांढस बंधाएंगे।
वहीं बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार रामनगर चिकित्सालय में किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश से एयर एम्बुलेंस से चिकित्सकों की टीम रामनगर पंहुच गई है। घायलों के बेहतर उपचार देने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रामनगर अस्पताल मे पहुंच कर मॉनिटरिंग रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, रामनगर में छह खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर कार्रवाई जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉