Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

भीषण ओलावृष्टि से लोगों में दहशत, खुद को बचाने के लिए लोगों ने लिया सुरक्षित स्थानों का सहारा, वाहनों को भारी नुकसान

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि ने लोगों में दहशत फैल गयी। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरे तो सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी ओलों की मार से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है। अचानक बदले मौसम के बीच लोगों को खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज ओलावृष्टि शुरू हो गई। सड़क पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। ओलों की मार से बचने के लिए लोग दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी: 218.04 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल ऑल्टो कार भी बरामद
Ad

भीषण ओलावृष्टि से कई वाहनों को हुआ नुकसान

भीषण ओलावृष्टि का असर वाहनों पर भी देखने को मिला। तेज गति से गिरते ओलों की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग सहम गए। सड़कों पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन पत्र किया दाखिल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक, सांसद रहे मौजूद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉