Medical
उत्तराखण्डटिहरी

गुजरात के श्रद्धालुओं की बस पलटी, मचा हड़कंप, बस में 35 यात्री थे सवार, तीन गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नई टिहरी। घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने  से हड़कंप मच गया। दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे  एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम  घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad

इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के  बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना, मंगलवार और बुधवार भारी वर्षा का अलर्ट जारी, चार जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉