Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी में  आज10 अक्टूबर को एस्ट्रो पाठशाला लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रॉकेट लॉन्च एवं ड्रोन शो ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लैब का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्य भामिनी जोशी एवं प्रशासक ऋषभ जोशी ने  रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में एस्ट्रोवर्स के सीईओ अजय रावत भी उपस्थित रहे। इस आधुनिक लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट, उपग्रह, ड्रोन, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में किया प्रतिभाग, कहा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Ad

विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक इस विशेष अवसर के साक्षी बने। यह पहल विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉