उत्तराखंड की नन्ही “रबर डॉल” हर्षिका एक बार फिर लखनऊ में हुई सम्मानित, स्कूल का नाम किया रोशन

हल्द्वानी:- जस गोविन पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की नन्ही योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी मैं एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है हर्षिका ने ऋषिकुल योगपीठ के तत्वाधान में आयोजित नेशनल योग सेमिनार में yogasana Excellence award से सम्मानित किया गया।
बता दें कि बीते 6 सितम्बर को ऋषिकुल योगपीठ के तत्वाधान में लखनऊ के हजरतगंज सहकारिता भवन ऑडिटोरियम में नेशनल योग सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से योग शिक्षक, योग साधक, प्राकृतिक चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही इस भव्य आयोजन में विभिन्न मंत्रीगण भी सम्मिलित थे । हर्षिका ने वहां एक सुंदर योग प्रस्तुति भी दी जहां वहां उपस्थित सभी लोगों ने हर्षिका की योग प्रस्तुति की सराहना की, और yogasana Excellence award 2026 अपने नाम किया।
हर्षिका की इस उपलब्धि से स्कूल के प्रिंसिपल ऊषा रजवार एवं स्कूल के डायरेक्टर नागेश चंद हर्षिका के कोच नीरज धपोला ने हर्षिका की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बहुत बधाई दी। और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ ऋषिकुल योगपीठ के फाउंडर देवनाथ शुक्ला ने हर्षिका की उपलब्धि पर खुशी जताई और अपना आशीर्वाद दिया। हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी एवं माता मोनिका रिखाड़ी ने बताया इससे पूर्व हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल ने 15 अगस्त में पुरस्कार स्वरूप 11हजार का चेक भेंट किया था।

इससे पूर्व 8 अगस्त को दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित “”नाज है बेटियों पर””” के इवेंट में जिलाधिकारी, नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल योग के क्षेत्र में हर्षिका रिखाड़ी को सम्मानित कर चुके हैं।
महज 10 साल की उम्र में हर्षिका योग के क्षेत्र में अभी तक 50 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं, जिसमे 25 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में हर्षिका ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एक साथ दो पदक जीतकर उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया था।











