Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकार सख्त : लंबे समय से अनुपस्थित और बीमार चल रहे शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, अनिवार्य सेवानिवृत्ति के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है। लंबे समय से अनुपस्थित और गंभीर रूप से बीमार चल रहे शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उनकी सूची तत्काल शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सूची मिलने के बाद संबंधित मामलों की जांच चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति से कराई जाएगी। इनकी संस्तुति के आधार पर पात्र शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन आएगा और स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के निर्देश दिए गए हों। पिछले वर्ष भी विभाग को ऐसे शिक्षकों की पहचान करने को कहा गया था, लेकिन तबादलों के दौरान सूची में भारी संख्या होने के बावजूद अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए उपयुक्त मामलों की पुष्टि नहीं हो पाई। नतीजतन कार्रवाई अधर में लटक गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार सरकार ने प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के संकेत दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर पूरी सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

इसके साथ ही विभाग में एक और बड़ी विसंगति पर भी सरकार की नजर गई है। मंत्री ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध (अटैच) शिक्षकों और अधिकारियों की सूची भी तलब की है। जानकारी के अनुसार, कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती के बजाय अन्य स्कूलों या दफ्तरों में कार्यरत हैं, जबकि कुछ तो अन्य विभागों में भी सेवाएं दे रहे हैं।

सरकार अब ऐसे मामलों पर भी कार्रवाई के मूड में है। माना जा रहा है कि इन कदमों से शिक्षा विभाग में लंबे समय से चली आ रही अनियमितताओं पर लगाम लगेगी और स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉