Medical
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

रूद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अहेरो थाना खजुरिया रामपुर निवासी शुजाहिद खां और रफ्फन खां हल्द्वानी फल मंडी में फल बेचने का काम करते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार सुबह दोनों बाइक पर जश्ने मुहम्मदी का त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे थे टांडा जंगल पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए , मृतकों के परिजनों में घटना से कोहराम मचा है। मृतक शुजाहिद पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

उधर सिडकुल स्थित आर्चिड प्लाई इंडस्ट्रीज में कार्य कर घर वापस लौट रहे एक श्रमिक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया उसको जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तीनपानी डाम फुलसुंगा निवासी कालो देवी ने बताया कि उसका पति देवेद्र साहनी गत रात्रि करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी समाप्त कर घर को वापस लौट रहे थे रास्ते में नीम करोली धर्म कांटे के पास  उसके पति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये पुलिस की मदद से उन्हें उपचार के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय,हल्द्वानी रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉