Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ विवाद, हरियाणा से आए दो पर्यटकों ने पार्किंग मैनेजर को कुचला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- शनिवार को हरिद्वार में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया। हरियाणा से आए दो पर्यटकों पर आरोप है कि पार्किंग किराया देने से इनकार कर भागते समय उन्होंने पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, सोनीपत (हरियाणा) निवासी दो युवक अपनी कार से हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने रोड़ी बेलवाला पार्किंग में वाहन खड़ा कर हरकी पैड़ी के दर्शन किए। वापस लौटने पर पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे निर्धारित शुल्क मांगा, जिस पर दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

आरोप है कि किराया दिए बिना ही दोनों युवक बैरियर तोड़कर कार लेकर फरार होने लगे। इसी दौरान उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे पार्किंग मैनेजर सहदेव सिंह, निवासी बोंगला, बहादराबाद को कार से कुचल दिया गया। हादसे में सहदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान विशाल और सूरज, निवासी सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

घटना से आक्रोशित पार्किंग कर्मचारियों ने आरोपियों की कार में जमकर तोड़फोड़ भी की। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और शहर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉