Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिपिथौरागढ़

आदि कैलाश और ओम पर्वत हेली सेवा इस बार 3 माह के लिए संचालित, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- पिथौरागढ़ के सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आदि कैलाश और ओम पर्वत हेली सेवा को इस बार तीन महीने के लिए संचालित किया जाएगा। पिछले साल के बेहतर अनुभवों को देखते हुए इस बार अप्रैल, मई और जून  में 90 दिनों के लिए आदि कैलाश एवं ओम पर्वत दर्शन सेवा को कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दी। हेली सेवा का संचालन दिल्ली और पिथौरागढ़ से होगा। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में रोजगार और सामरिक दृष्टिकोण से पर्यटन के विकास, शीतकालीन पर्यटन, सीमांत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने को इस सेवा को पिछले साल शुरू किया गया। मैसर्स रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अप्रैल, मई और जून में इस सेवा का लाभ दिया जाएगा। सेवा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं को 25 से 35 हजार तक हवाई सेवा के बिलों में सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। वाइब्रेंट विलेज को बढ़ावा देने को इस योजना पर फोकस किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉