Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कैंप लगाकर श्रमिकों को सामग्री बांटी, कहा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले ऐसा हमारा प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखल कांडा विकास खण्ड के कोटला में श्रम विभाग का कैम्प लगाकर श्रमिकों को सामग्री बांटी।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र ओखल कांडा ब्लॉक के दुरस्त क्षेत्र 15 गावों के मध्य कोटला में श्रम विभाग का कैम्प लगाकर श्रमिकों को सामग्री वितरण की। विधायक कैड़ा ने कहा कि यहां के ग्रामीणों को अपना सामान लेने के लिए हजारों रुपए खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। फिर भी खाली हाथ घर आना पड़ता था। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए। ओखल कांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कटना में कैम्प लगाकर उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट, कम्बल, छाता, सैनट्री पैड, आदि सामग्री का वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मे श्रमिकों के कल्याण हेतु कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है, जिसमें श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है।विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है। विधायक कैड़ा ने कहा जनता की समस्याओं को देखते हुए भीमताल क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिल रहा है। विधायक ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉