Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:- जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे 26 वर्षीय टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव प्रतापपुर भल्ला पुल के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार में मिला। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम के दौरान सामने आए चोट के निशानों ने मामले को उलझा दिया है। मृतक के दोनों मोबाइल फोन भी गायब मिले हैं। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की पहचान ग्राम बाजावाला, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी निवासी संजीव (26) पुत्र स्व. सोमल सिंह के रूप में हुई है। संजीव थारी में टेंट का व्यवसाय करते थे। उनके यहां पिछले करीब तीन वर्षों से शिवम नाम का युवक काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि रविवार को शिवम का जन्मदिन था। इसी सिलसिले में संजीव, शिवम और एक अन्य युवक के साथ जन्मदिन मनाने रामनगर कोसी पुल गए थे। वहां तीनों ने साथ में बीयर पी। इसके बाद रात में वे कार से वापस लौटे। बताया गया कि संजीव ने दोनों युवकों को उनके घर छोड़ दिया और इसके बाद वह अकेले कार लेकर आगे निकल गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

अगली सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के समीप सड़क किनारे एक कार पेड़ से टकराई मिली। राहगीरों की नजर जब दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। कार के अंदर संजीव का शव पड़ा था।

शुरुआत में पुलिस और परिजन भी इसे सड़क दुर्घटना मान रहे थे। हालांकि, बाद में घटनास्थल से सामने आए कुछ तथ्यों ने संदेह पैदा कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान संजीव के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार का एक दरवाजा खुला हुआ था।
सबसे अहम बात यह सामने आई कि संजीव के दोनों मोबाइल फोन मौके से गायब थे। इन परिस्थितियों ने सामान्य सड़क हादसे की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन अब इसे हादसा मानने के बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

संजीव के चचेरे भाई शिव प्रसाद सिंह के मुताबिक, संजीव के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी 20 वर्षीय छोटी बहन आरती है। संजीव का विवाह करीब पांच वर्ष पहले निशा से हुआ था। उनकी तीन वर्षीय बेटी हर्षिता भी है।

युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और मासूम बेटी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में सामने आए तथ्यों की पुष्टि के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों, कार की स्थिति, मृतक के मोबाइल फोन और उसके साथ पार्टी में मौजूद दोनों युवकों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉