Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति ने बाल दिवस के अवसर पर प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद संस्था द्वारा बच्चों को खेलने के लिए कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, पजल और छोटे बच्चों को छोटी बॉल प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट, चिप्स आदि के पैकेट बनाकर दिए गए। सभी चीजों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि हर वर्ष बच्चे इस दिन का इंतजार करते हैं और हमें भी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने का इंतजार रहता है। हम अपने को बहुत सौभाग्यशाली समझते हैं कि हमें बच्चों को खुशी देने का अवसर मिला। इसके लिए हम स्कूल की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूल की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित ने सारथी फाउंडेशन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से सारथी संस्था ने स्कूल में कदम रखा है, तभी से बच्चों में बाल दिवस के प्रति ज्यादा रुचि रही है और बच्चे भी वर्ष भर इस दिन का इंतजार करते हैं। सारथी संस्था को मैं दिल से धन्यवाद करती हूँ कि आप आए और आपने बच्चों को सुंदर उपहार दिए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक, 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा मेले का आयोजन

इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, सीऐ सरोज आनंद जोशी, योगेश पांडे, गिरीश चन्द्र लोहनी, प्रदीप सबरवाल, अनूप कुमार,, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, भावना जोशी, भावना पांडे, रंजना जोशी संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉