Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले में रेड अलर्ट के चलते चेकिंग अभियान शुरू, होटल ढाबों पर चलाया चेकिंग अभियान, 413 लोगों का किया सत्यापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आगामी वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत जनपद में जारी रेड अलर्ट के चलते पुलिस का वृहद चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने 130 होटल ढाबों, सार्वजनिक स्थानों, 08 बैरियरों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस बीच 413 लोगों का सत्यापन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

पुलिस के मुताबिक जनपद नैनीताल में आगामी दिनों में राष्ट्रपति भारत गणराज्य का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर डॉ मंजूनाथ टीसी ने जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं
नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सभी स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी अराजक तत्व और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉