Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार का ऊर्जा क्षेत्र में कार्यबंदी पर सख्त रुख, हड़ताल पर लगाया प्रतिबंध, एस्मा लागू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कार्यबंदी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) लागू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने अधिसूचना जारी करते हुए तीनों ऊर्जा निगमों में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश के तहत यदि कोई कर्मचारी संगठन या समूह हड़ताल करता है तो उसके खिलाफ एस्मा के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रबंधन ने जारी किए निर्देश

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सरकारी अधिसूचना के बाद तीनों ऊर्जा निगमों के प्रबंधन ने अपने-अपने स्तर पर भी आदेश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण सेवाएं किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

ऊर्जा विभाग का तर्क है कि बिजली आपूर्ति जैसी अत्यावश्यक सेवा में बाधा आने से आम जनता, उद्योगों और अस्पतालों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया है।

हाल ही में यूजेवीएनएल की जमीनों को निजी हाथों में सौंपे जाने के आरोपों को लेकर डाकपत्थर क्षेत्र में आंदोलन चल रहा है। वहीं केंद्र सरकार के प्रस्तावित निजीकरण बिल के विरोध में ऊर्जा कर्मियों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल भी की जा चुकी है।

इन घटनाक्रमों के बीच सरकार का यह निर्णय ऊर्जा क्षेत्र में संभावित अस्थिरता को रोकने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) के तहत सरकार को यह अधिकार प्राप्त है कि वह किसी भी आवश्यक सेवा में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा सके। अधिनियम लागू होने की स्थिति में आदेश की अवहेलना करने पर गिरफ्तारी, जुर्माना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

ऊर्जा आपूर्ति हर हाल में जारी रखने का संदेश

सरकार के इस फैसले को ऊर्जा आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कर्मचारी संगठनों की ओर से इस निर्णय पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉