Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  महिला से रास्ता पूछने के बहाने गले से सोने की चैन छीनने वाला शातिर बदमाश देर रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया, पर स्कूटी चालक ने चेकिंग पॉइंट पर न रुककर टी स्टेट की तरफ भागने की कोशिश की जिस पर  पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया। बदमाश द्वारा पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई,  जवाबी कार्यवाही में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।, मुठभेड़ मे स्कूटी चालक बदमाश के पैर पर गोली लगी। घटना की सूचना पर तत्काल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुठभेड़ में घायल बदमाश दिनांक 14 अगस्त को बसंत विहार इलाके में हुई वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना का अभियुक्त है। बदमाश के विरुद्ध बसंत विहार थाने मे है मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई। बताया कि स्कूटी कोतवाली नगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने 14 अगस्त को हुई चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन भी बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

गिरफ्तार घायल बदमाश आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव थाना रायपुर देहरादून जिसकी उम्र 27 वर्ष है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉