Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार

ऋषिकेश:- उत्तराखंड में आज मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के समीप हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गधेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें सात ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर मौत हो गई। हादसे में कई अन्य यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी।  बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह गूलर बाजार के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Ad

एसएसपी श्वेता चौबे के अनुसार, हादसे में चार लोगों के शव बरामद किए गए थे, जबकि दो अन्य यात्रियों के खाई में गिरने की जानकारी मिली थी। बचाव दल ने अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। इनमें 19 घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। इसी दौरान एक घायल की एम्स पहुंचने पर मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या आठ हो गई।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त टीमें भी बचाव अभियान में जुटीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। गहरी खाई में यात्रियों की तलाश और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री

झारखंड, बिहार, दिल्ली और उत्तराखंड के यात्री घायल

घायलों की उपलब्ध सूची में मोहम्मद वहाब अंसारी, अर्जुन सौरन, बुधन मुर्मू और राजकुमार (दुमका, झारखंड), राहुल कुमार (पटना), संतोष कुमार (बिहार), जतिन (दिल्ली), नूर जहां और उनकी तीन वर्षीय बेटी आयरा (गुवाहाटी) शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड के जसपुर निवासी अभिषेक, खटीमा निवासी प्रत्यूष, रुद्रप्रयाग निवासी पंकज नेगी और चमोली के कर्णप्रयाग निवासी वीरेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं।
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अंतिम आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉