Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसा: धौलाछीना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में लगातार हो  रहे सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां अल्मोड़ा-जमरानी बैंड धौलाछीना के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी 2025 देर रात्रि को एसडीआरएफ टीम को डीपीआर अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जमरानी बैंड धोलाछीना के पास एक वाहन गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन जमरानी बैंड धोलाछीना के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में 03 व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति को टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया था। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के अंधेरे के बावजूद  उक्त दोनों व्यक्तियों के शवों को मुख्य सड़क तक लाया गया तथा शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायल व्यक्ति पुष्कर सिंह भंडारी पुत्र श्री गिरिधर सिंह निवासी नौगांव हैं। मृतक व्यक्तियों की शिनाख्त मनोज सिंह बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह निवासी नौगांव। अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉