Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मोटे मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए की वारदात, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने दंपती को 25 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने फर्जी मोबाइल एप के जरिये वारदात को अंजाम दिया। दून साइबर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमन विहार, नेहरू कॉलोनी निवासी मौलश्री उनियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह में उनके पति कमल उनियाल को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नशे के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा लगातार चेकिंग अभियान, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में
Ad

शिखा शर्मा नाम की महिला ने खुद को सस्कुहन्ना इन्वेस्टमेंट क्लब का असिस्टेंट बताया और शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें पहले से मौजूद सदस्य मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजते थे। इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से निफ्टी पीडब्ल्यूएम और एप्पल स्टोर से ग्रोएपीडब्ल्यूएन नाम की फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

शुरुआत में दंपती को 10 हजार रुपये निकालने की अनुमति दी गई। रकम मिलने के बाद उनका विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद 26 अगस्त से आठ सितंबर के बीच विभिन्न बैंक खातों में 25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सेंटर के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने उन्हें सौंपा जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

रकम निकालने के लिए साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर दंपती से आधार कार्ड, पैन कार्ड और डिजिटल हस्ताक्षर भी एप पर अपलोड करा लिए। अब आरोपी और रकम जमा करने का दबाव बना रहे हैं। साइबर थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र नबियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर रकम जिन खातों में गई और जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ, उनकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉