Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे के विरुद्ध लगातार चलाया जा रहा लगातार चेकिंग अभियान, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए दो चरस तस्करों को वाइल्ड लाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम के पास अभियुक्तों को चरस के साथ गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा, बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
Ad

अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके 04 टीबी 8402 को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष, संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष हैं। इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार: आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारम्भ,
Ad

पुलिस टीम में जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम, उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज, उप निरीक्षक प्रकाश भगत एसटीएफ, हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा एसटीएफ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉