Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

फर्जी वीजा पर नौकरी के नाम पर युवक को भेजा दुबई, बकाया रकम मांगने पर एजेंट ने दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक एजेंट ने एक युवक को विजिटर वीजा में गड़बड़ी की और फर्जी वर्क वीजा बनाकर विदेश भेज दिया। इसके चलते युवक को दुबई में परेशाानियों का सामना करना पड़ा और जुर्माना भी भरना पड़ा। वहीं भारत लौटकर जब उसने एजेंट से रकम वापस मांगी तो उसने सिर्फ तीस हजार रुपये लौटाए और शेष रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने विकास प्राधिकरण सभागार में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो होगी जवाबदेही
Ad

पुलिस को दी तहरीर में वार्ड 21 रुद्रपुर निवासी मुजाहिद ने कहा है कि प्रीत विहार में अलीन खान का आवास विकास में जेड ग्लोबल के नाम से कार्यालय है। आरोप है कि अलीन ने वर्क परमिट पर दुबई भेजने और वहां नौकरी दिलाने का वादा किया। विदेश में नौकरी के लिए मुजाहिद ने अपनी बाइक और जेवर तक बेचकर दो लाख रुपये अलीन को दे दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष: स्ट्रोक के लक्षणों को पहचाने- चेहरे का टेढ़ापन, हाथ में कमजोरी और बोलने में परेशानी को न करें नजरअंदाज, देरी पड़ सकती है भारी
Ad

आरोप है कि अलीन ने विजिटर वीजा में फर्जीवाड़ा कर वर्क वीजा बनाया और उसे दुबई भेज दिया। दुबई पहुंचने पर उसे जुर्माना भरना पड़ा। वहीं किसी तरह भारत लौटने पर जब अलीन से रकम मांगी तो उसने मात्र 30 हजार रुपये लौटाए। आरोप है कि शेष 1.70 लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉