Medical
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न आवश्यकताओं, कार्यों आदि पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत, अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद डा. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा, मोहन पाठक, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डा. जगदीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव क्रिसेण्डो-2026 का उद्घाटन, मेडिकल कॉलेज परिवार एवं विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉