Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

युवक ने नाम बदलकर की शादी, आरोपी और गवाह बनी दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- यहां फिर एक बार नाम परिवर्तन करके शादी करने का मामला सामने आ रहा है, जिसमें नदीम नाम के एक युवक ने खुद को नवीन बताकर एक युवती से मंदिर में शादी कर ली। जब मामले का खुलासा हुआ तो विवाद की स्थिति बन गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और शादी में गवाह बनी दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने कहा कि हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह पुंडीर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि नदीम ने खुद को नवीन दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज भी बनाए, इसके जरिए उसने चंद्रबनी गौतमकुंड मंदिर एक युवती से शादी की। श्री गंगा उद्धार सेवा समिति से विवाह का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमें सुलक्षण और रीतिका नाम की युवती गवाह बनी। आरोप है कि रीतिका ने पहचान छिपाकर की गई शादी में गवाह बनने के लिए दस हजार रुपये लिए हैं। आरोप है कि नदीम पहले से विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं। मामले को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने आक्रोश जताया है। विवाद की स्थिति बनते देख पटेलनगर कोतवाली में आरोपी नवीन उर्फ नदीम, सुलक्षणा और रीतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉