Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ राकेश जोशी एक बार फिर बने अध्यक्ष, हरजीत सिंह चड्ढा को प्रदेश प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- देवभूमि ट्रांसपोर्ट महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से राकेश जोशी को एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी के सदस्यों ने ट्रांसपोर्टर नेता हरजीत सिंह चड्डा को प्रदेश प्रवक्ता व सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी। आफताब हुसैन को संगठन का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। वहीं विमल कांडपाल और नवीन पंत, जय उप्रेती को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। हरपाल सिंह सेठी को विशेष आमंत्रित सदस्य व संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

इस दौरान पंडित दया किशन शर्मा, भास्कर मेहता, गिरीश मेलकानी, हरीश मेहता, किशोर कोश्यारी, ललित पाठक, जसपाल सिंह मालदार, जसमीत सिंह, मुकेश रावत आदि लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी व्यवसायियों ने कहा कि आज कैंचीधाम में जाम के नाम पर माल वाहनों को रोका जा रहा है। इससे न केवल पहाड़ में सब्जी और खाद्यान्न की समस्या पैदा हो रही है, वहीं व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। इस संबंध में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को भी विस्तार से बताया गया है पुलिस अधिकारी भी इस समस्या से अवगत हैं। कुमाऊं के नैनीताल जिले के बड़े पर्वतीय हिस्से के साथ ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग के व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं। संगठन इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉