Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने किया विरासत स्टोर का शुभारंभ, वोकल फॉर लोकल’ को साकार रूप देने में गिरीश कांडपाल का योगदान सराहनीय

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी काठगोदाम में युवा उद्यमी  गिरीश कांडपाल के विरासत स्टोर का शुभारंभ किया और स्थानीय उत्पादों के संरक्षण, संवर्धन एवं विपणन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट कार्य गिरीश कांडपाल द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कौसानी क्षेत्र की समृद्ध विरासत एवं पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाते हुए शहद, बिच्छू घास की चाय, लिंगुड़ का अचार, विभिन्न प्रकार की चटनियाँ, जैम एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के उत्पादन और विपणन के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह प्रयास केवल एक व्यवसायिक गतिविधि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय संसाधनों को सशक्त बनाने का प्रेरणादायक अभियान है। ऐसे नवाचार और उद्यमिता से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी प्राप्त होती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि गिरीश कांडपाल का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा तथा प्रदेश में आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश हित में किए जा रहे उनके प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉