Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, पति घायल, पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार करीब पांच वर्षीय बच्चा इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गदरपुर के वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर निवासी फरीद गुरुवार सुबह अपनी पत्नी गुलाफसा (28) और करीब पांच वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे एमेनिटी पब्लिक स्कूल के पास रिंग रोड अंडरपास में पहुंचे, तभी पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में गुलाफसा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, फरीद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों ने घायल फरीद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

हादसे के बाद रिंग रोड अंडरपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई। दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉