Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

मॉर्निंग वॉक पर जा रहे व्यक्ति के पालतू कुत्ते को गुलदार ने दबोचा, लोगों में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़। शहर के आसपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। पांच दिन पहले जीबी गांव में एक 10 वर्षीय बालक को गुलदार आंगन से उठाकर ले गया था, स्थानीय लोगों के सक्रिय होने से उसे घायल अवस्था में छोड़ गया। उससे पूर्व गुलदार नगर के बीच व्यस्ततम क्षेत्र में घुस गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाक में जा रहे एक व्यक्ति के कुत्ते को गुलदार उसी के सामने उठा कर ले गया। शनिवार सुबह मौसम खराब होने से चंडाक रूट पर सुबह की सैर पर जाने वालों की संख्या कम थी। एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ घूमने के लिए जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

गैस गोदाम के पास अचानक गुलदार मालिक के साथ ही चल रहे कुत्ते को दबोच कर ले गया, जिसके चलते अब लोगों में दहशत बनी हुई है। चंडाक रुट पर ही सुबह और शाम को सैर में जाने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉