Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पहाड़ के लिए दीपावली के अवसर पर अतिरिक्त बसें चलाएगा केमू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। दीपावली पर केमू ने पहाड़ के लिए 50 से अधिक अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केमू प्रबंधन ने सभी बस मालिकों को बसों को पूरी तरह से फिट रखने के निर्देश भी जारी किमोटर्सए हैं। दीपावली के लिए कुमाऊं  ऑनर्स यूनियन लिमिटेड  ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से हर दिन पहाड़ के अलग-अलग शहरों, कस्बों, गांवों के लिए करीब 90 बसें चलती हैं। दीपावली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने पहले ही दिल्ली रूट के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बना ली है। वहीं अब केमू प्रबंधन ने भी हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, गरुड़, सोमेश्वर, रानीखेत, चौखुटिया, पिथौरागढ़, बेरीनाग आदि रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। विशेषकर अल्मोड़ा, बागेश्वर और सोमेश्वर रूट पर केमू बसों की संख्या बढ़ेगी। वहीं नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, धानाचूली, बेतालघाट, गरमपानी, रामगढ़, नथुवाखान, भटेलिया, मौना, ल्वेशाल आदि जगहों के लिए भी बसें बढ़ायी जाएंगी। इसके लिए 50 से अधिक बसों को तैयार रखने की योजना बनायी है।
दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। नियमित बस सेवा के साथ ही अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनायी गई है। करीब 50 बसें इसके लिए तैयार रहेंगी, जो यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन रूटों पर भेजी जाएंगी। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉