Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया साइट्स पर विज्ञापनों के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और पैन कार्ड और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सोशल मीडिया साइट्स में विज्ञापनों के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि उधम सिंह नगर निवासी पीड़ित द्वारा फरवरी 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2023 में फेसबुक में एक ऑनलाइन ट्रेडिंग बिजनेस का विज्ञापन देखा और उसके लिंक पर क्लिक कर वो एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे़। इसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी की गई और 52 लाख रुपए की धनराशि धोखाधड़ी से जमा करायी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अब इस मामले में एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन से पुलिस आरोपी तक पहुंची। तो इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुदस्सिर मिर्जा पुत्र जुबेर मिर्जा, दीपक अग्रवाल पुत्र राधेश्याम अग्रवाल और गौरव गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी। अब इस मामले में एक और की गिरफ्तारी हुई है। रतना पुत्र दीना निवासी मॉडल ग्राम थाना सिटी नम्बर 2 मलेरकोटला पंजाब को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉