Medical
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बारामती में विमान लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार के सवार होने की खबर

ADVERTISEMENTS Ad

बारामती:-  महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जिस विमान के साथ यह हादसा हुआ, उसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सवार होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री अजित पवार आज (बुधवार) जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, हादसे के कारणों और नुकसान को लेकर अभीआधिकारिक पुष्टि नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटनास्थल से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें विमान को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल अजित पवार की स्थिति और विमान में सवार अन्य लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉